BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 5:31 pm
KHABAR : मनमानी फीस का दबावर, राजगढ़ के निजी स्कूल पर छात्र को निकालने और घपले के आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। ग्राम राजगढ़ निवासी दशरथ चावड़ा ने मानस कॉन्वेंट स्कूल, राजगढ़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र भावेश चावड़ा एलकेजी से ही उक्त स्कूल में अध्ययनरत है और उन्होंने समय-समय पर स्कूल की पूरी फीस ईमानदारी से जमा की है, जिसकी रसीदें उनके पास मौजूद हैं।


इसके बावजूद, पालक का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने दबाव बनाने की नीयत से आज तक उनके पुत्र का कोई भी रिजल्ट उपलब्ध नहीं कराया। जब भी वे रिजल्ट मांगने स्कूल पहुंचते हैं, तब उन्हें बकाया फीस का हवाला देकर टाल दिया जाता है, जबकि फीस जमा होने की रसीदें उनके पास हैं।


दशरथ चावड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना काल की कथित बकाया फीस को लेकर उनके पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। स्कूल प्रबंधन ने अन्य विद्यार्थियों के सामने यह कहकर बच्चे को स्कूल आने से रोक दिया कि जब तक फीस जमा नहीं होगी, तब तक स्कूल न आए। इस घटना से बच्चे और परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है।


पालक का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा अशिक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों पर कोरोना काल की फीस और हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
इस संबंध में दशरथ चावड़ा ने एसडीएम सलोनी अग्रवाल को आवेदन सौंपकर संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE