नीमच। आयुष विभाग नीमच द्वारा वरिष्ठजनों के लिए निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर गुरूवार को आयुष विंग एवं पंचकर्म थेरेपी सेंटर नीमच में आयोजित किया गया। शिविर में रोगियों की निशुल्क बीपी एवं शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर का 144 रोगियों ने लाभ लिया।
शिविर में डॉ. पंकज कुमार पाटीदार, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. संध्या दाहमा, डॉ. दीपिका पाटीदार, डॉ. निकिता बघेल, डॉ. राहुल जायसवाल, हरीश दास बैरागी, माया घारू एवं भावना बैरागी आदि ने सेवाएं दी।