BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 7:05 pm
REPORT : एडीएम बीएस कलेश की अध्‍यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- कर्मचारी कल्‍याण के प्रकरणों का तत्‍काल निराकरण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी कल्‍याण से संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। पेंशन प्रकरण, समयमान, वेतनमान, डी.ए.एरियर सहित अन्‍य स्‍वत्‍वों का भुगतान सभी शासकीय सेवकों को तत्‍परतापूर्वक समय-सीमा में करें। यह निर्देश अपर कलेक्‍टर बीएस कलेश ने गुरूवार को कलेक्‍टोरट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय परामर्श दात्री समिति की बैठक में दिए। बैठक में जिला अधिकारी एवं विभिन्‍न कर्मचारी, संगठनों के जिला स्‍तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कर्मचारी संगठनों ने निर्वाचन ड्यूटी में कार्यरत रहे शासकीय सेवकों को निर्वाचन कार्य का ड्यूटी प्रमाणीकरण पत्र जारी करने का सुझाव दिया। शिक्षकों के लंबित समयमान, वेतनमान, डी.ए.एरियर के आदेश जारी कर भुगतान का सुझाव भी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने दिया। बैठक में म.प्र.शिक्षक कांग्रेस, म.प्र.राज्‍य कर्मचारी संघ, म.प्र.तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघके जिला पदाधिकारियों ने भी अपने संगठन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्‍न मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रस्‍तुत किए। जिस पर कार्यवाही का विश्‍वास एडीएम ने दिलाया। जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि शिक्षकगणों के पात्रतानुसार क्रमोन्‍नति एवं समयमान, वेतनमान आदेश जारी कर दिए गऐ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE