मोहन बड़ोदिया के ग्राम जावदि में हनुमान मंदिर से चोरी का मामला सामने आया था, जिसका खुलासा थाना प्रभारी भीम सिंह जी पटेल ने किया। उन्होंने चोरों को पकड़कर जुलूस निकालकर जेल भेजा।
इस अवसर पर करणी सेवा परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी भीम सिंह जी पटेल का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर करणी सेवा परिवार के जिला संयोजक भीम सिंह बना, जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह, जिला सचिव सुरेंद्र सिंह और तहसील के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने थाना प्रभारी भीम सिंह जी पटेल को बधाई दी और उनके काम की सराहना की।