खरगोन। जिले की कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना की खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत से जहा मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम निमरानी बायपास पर कार ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम चार बजे के करीब इंदौर तरफ से नासिक की और जा रही कार ने निमरानी से चिचली की और जाने के लिए क्रासिंग करने से पहले रोड़ की साइड से खड़े बाईक सवार को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्टर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार लक्ष्मण पिता नाहरसिंह निकुम जाती राजपूत उम्र करीब पचास वर्ष निवासी ग्राम चिचली की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा टूट गया साथ ही दो एयरबैग भी खुल गए थे और बाइक भी घसीटते हुए दो सो मीटर तक चली गई।वही मौके से कार का चालक फरार हो गया था वही मृतक के शव को ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वही मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।