रतलाम। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उज्जैन–भोपाल के मध्य तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यह निर्णय उज्जैन एवं सीहोर क्षेत्र में अतिरिक्त यात्री आवागमन को सुचारु रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है-
गाड़ी संख्या 09305/09306 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल
यह ट्रेन 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। उज्जैन से सुबह 9 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी, जबकि वापसी में दोपहर 2.30 बजे चलकर शाम 7.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09307/09308 उज्जैन–भोपाल–उज्जैन मेला स्पेशल
यह ट्रेन 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक उज्जैन से रात्रि 9 बजे चलकर अगले दिन 2.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में 14 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक भोपाल से सुबह 3.10 बजे चलकर सुबह 8 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09313/09314 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल
यह ट्रेन 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन उज्जैन से शाम 4 बजे चलकर रात 9.40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी तथा वापसी में रात 10.30 बजे चलकर अगले दिन 2 बजे उज्जैन पहुंचेगी।
इन सभी मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेनों में सामान्य एवं स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
यात्री ट्रेनों के ठहराव एवं समय संबंधी अद्यतन जानकारी भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in
पर प्राप्त कर सकते हैं।