राजस्थान की भजनलाल सरकार ने माउंट आबू के विकास की ठान ली है, जिससे गुजरात के लाखों पर्यटकों से हर वर्ष देश-विदेश से आने वाले सैलानियों का नए पर्यटन स्थलों को देखने का आकर्षण बढ़ सकेगा। इस कार्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी माउंट आबू की उपजिला कलेक्टर डॉ अंशु प्रिया के प्रयास भी रंग ले। जो प्रस्ताव राज्य सरकार को सांसद लुंबाराम, विधायक समाराम उज्जैन प्रतिनिधियों के माध्यम से राज्य सरकार को भेजे गए उन सभी योजनाओं को राज्य सरकार ने अपनी सहमति जताई और माउंट आबू के पर्यटकों के लिए पार्किंग की समस्या को ध्यान रखते हुए नक्की झील पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव रखा, इसी प्रकार वन्यजीवों के संरक्षण के लिए माउंट आबू वन्य जीव अभ्यारण्य के साथ-साथ सुंधा माता अभ्यारण में भी वन्य जीव संरक्षण के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव रखा। माउंट आबू में पर्यटन स्थलों की कमी को देखते हुए पर्यटक आने पर्यटन स्थलों पर भी जाएं और माउंट आबू में पर्यटकों को नयापन मिले इसके लिए संत सरोवर सोमनाथ महादेव मंदिर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने गुरु स्वामी ईश्वरानंद गिरि के पास जाते रहे इस स्थान के लिए 7 करोड़ 26 लाख का प्रस्ताव रखा गया है। माउंट आबू की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी उप जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका प्रशासक डॉ अंशु प्रिया ने बताया की माउंट आबू के जिस प्रकार से हाल ही में गत वर्ष स्वीकृत एक करोड़ 85 लाख की योजनाओं का शुभारंभ हो चुका है इस प्रकार यह योजनाएं भी धरातल पर नजर आएंगे। माउंट आबू के गौमुख वशिष्ठ आश्रम पर रोप वे की योजना, बिन्डर मेयर लेक जैसी योजनाओं को भी तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा।