BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 12:18 pm
KHABAR : एनीमिया मुक्त मातृत्व की दिशा में जिला प्रशासन की अनूठी पहल, खून की कमी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को राहत, अधिकारियों की संवेदनशील पहल, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की प्रारंभ की है। इसके तहत गर्भावस्था में महिलाओं में एनीमिया अर्थात खून की कमी की पूर्ति करने के लिए एनीमिक गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क रक्ताधान सेवाओं के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जा रही है। गर्भवती महिलाओं में अल्प एनीमिया अर्थात हीमोग्लोबिन कम होने पर खून बढ़ाने हेतु आयरन सुक्रोज एवं एफसीएम (फेरिक कार्बाेक्सी माल्टोज) के इंजेक्शन गाइडलाइन के अनुसार दिए जा रहे हैं, जिससे कि वह गंभीर एनीमिया की स्थिति में न जाए। इससे स्वस्थ माँ के साथ स्वस्थ बच्चे की परिकल्पना साकार हो सकेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली में रानू पति अल्केश कर्मा का हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम होने पर खून बढ़ाने हेतु आयरन सुक्रोज एवं एफसीएम (फेरिक कार्बाेक्सी माल्टोज) के इंजेक्शन गाइडलाइन के अनुसार दिये जाकर रक्ताधान किया गया। इससे रानू गंभीर एनीमिया की स्थिति में जाने से बच जाएंगी और स्वस्थ माँ के साथ स्वस्थ बच्चे की परिकल्पना साकार हो सकेगी। सीएमएचओ ने बताया कि रोगी कल्याण समिति बागली द्वारा 500 रूपये की प्रोत्साहन राशि रानू को प्रदान की गई। रानू को पौष्टिक आहार लेने सहित मौसमी फलों एवं सब्जियों के उपयोग तथा गुड़, चना, सहजन की फली एवं पूरक पोषण आहार आदि के उपयोग के संबंध में चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE