देवास। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास ने बताया कि जनपद पंचायत देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर ग्राम निकलंन में 15 से 21 फरवरी तक श्री निष्कलंकेश्वर महादेव मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में पहुंचने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।