BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 12:51 pm
BIG NEWS : न्यायालय के निर्देश पर चमत्कारी बालाजी क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता की जांच, मौके पर पहुंची संयुक्त जांच समिति के सदस्यों ने लिए पानी के नमूने, अब रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के न्यू इंदिरा नगर स्थित चमत्कारी बालाजी क्षेत्र में पेयजल की शुद्धता को लेकर उठी शिकायत पर शुक्रवार को जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत परीक्षण किया। क्षेत्रवासी सुरेश बसेर एवं अन्य नागरिकों द्वारा की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के निर्देश पर गठित जांच टीम द्वारा की गई।

जांच टीम में सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील, अधिवक्ता महेश पाटीदार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कमलेश पाटीदार शामिल रहे। टीम की मौजूदगी में जलकल विभाग के केमिस्ट सुरेश पंवार एवं उनकी टीम ने विजडम स्कूल के पास स्थित पानी की टंकी की सप्लाई लाइन सहित चमत्कारी बालाजी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पेयजल के नमूने लेकर परीक्षण किया।

मौके पर उपभोक्ता स्तर पर रेसिड्यूल क्लोरीन की जांच की गई, जिसमें इसकी मात्रा 0.2 पीपीएम पाई गई। केमिस्ट के अनुसार यह मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप है। इसके साथ ही पानी का फिजिकल टेस्ट एवं बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट भी मौके पर किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि हरगोविंद दीवान, मुकेश पोरवाल, दुर्गाशंकर सहित अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। इस दौरान रहवासियों ने पेयजल की नियमित मॉनिटरिंग किए जाने की मांग भी रखी।

जांच टीम ने आश्वासन दिया कि प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE