शाजापुर। ग्राम बेहरावल की बड़ी सेरी स्थित पुराने मिडिल स्कूल के पास चंपा वाली गली में स्थित प्राचीन माँ बिजासन मंदिर का भव्य जीर्णाेद्धार कराया गया।
जनपद कृषि समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश वरसैया के सहयोग से लगभग तीन लाख रुपये की लागत से मंदिर का पुनर्निर्माण एवं सुंदरीकरण किया गया। वर्षों पुराने इस आस्था केंद्र को नया स्वरूप मिलने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया। जीर्णाेद्धार के
बाद मां बिजासन की नई मूर्ति की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा परिसर ष्जय माता दीष् के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सरपंच महावीर सितपरा, कैलाश नांदौड़ा सहित समस्त ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गांव में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।