गुना। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की जुगलबंदी एक बार फिर देखने को मिली है। पटवारी ने जयवर्धन को हॉलीवुड का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि दूर से देखा तो लगा कौन खड़ा है हॉलीवुड के हीरो जैसा। ये तो जेवी भैया हैं।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को गुना के चांचौड़ा इलाके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान के बेटे की शादी थी। पीसीसी अध्यक्ष ने शादी समारोह में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद दिया।
गुना आगमन पर कांग्रेसियों ने जीतू पटवारी का स्वागत किया। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे। जैसे ही जीतू पटवारी की गाड़ी आकर रुकी, जयवर्धन सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं से जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि- मैंने दूर से देखा कि कौन है, कौन है। मैंने कहा कि ये अपना हॉलीवुड का हीरो कौन खड़ा है। ये तो जेवी भैया हैं। इसके बाद जयवर्धन सिंह ने वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का जीतू पटवारी से परिचय करवाया।
शादी समारोह में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं और मौजूद मेहमानों के समक्ष अपनी बात भी रखी। इस दौरान बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, जिला महामंत्री गुड्डू राजा बुंदेला, जनपद पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।