BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 3:47 pm
KHABAR : उज्जैन में महाशिवरात्रि से पहले हाई अलर्ट, देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग, कई संदिग्धों से पूछताछ, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व से पहले उज्जैन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर में हाई अलर्ट के बीच देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी मजदूरों और यात्रियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई।


अभियान की शुरुआत देवास गेट थाना क्षेत्र से हुई, जहां पुलिस बल ने बस स्टैंड पर मौजूद लोगों की तलाशी ली। पुलिस ने दो युवकों को रोककर उनके बैग की जांच की और पहचान संबंधी पूछताछ की। बताया गया कि लगभग 11 बाहरी लोग उज्जैन पहुंचे थे, जिनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं मिला। तीन ऐसे व्यक्ति बिना पहचान पत्र के संदिग्ध पाए गए, जिन्हें आगे की पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं से अलग से बातचीत कर उनके बैग की जांच की।


इसके बाद पुलिस का काफिला रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां बीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड, आरपीएफ, साइबर सेल और सूचना संकलन इकाई के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की गई। प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर अंतिम छोर तक सघन चेकिंग की गई, जिसमें कचरा पेटियों और यात्रियों के बैग तक की तलाशी ली गई। पूरे उज्जैन में लगभग 100 पुलिसकर्मी पांच अलग-अलग टीमों में तैनात होकर इस अभियान में शामिल थे। फुटपाथ पर बैठे और खड़े लोगों से भी लगातार पूछताछ की गई।


क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, इसलिए बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीडीएस टीम के उप निरीक्षक महेश शर्मा ने कहा कि डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम के साथ मिलकर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर पुष्पा पंचाल के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुबह-शाम सर्चिंग की जा रही है ताकि महाकाल की नगरी में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। यह अभियान महाशिवरात्रि तक लगातार जारी रहेगा, जिसमें खास तौर से डेरों पर भी सर्चिंग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE