BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 4:01 pm
KHABAR : सड़क चौड़ीकरण का नोटिस मिलते ही रहवासियों ने किया चक्काजाम, सात दिन का समय मिला, लोग बोले-परीक्षा चल रही है कम से कम एक माह का समय दें, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। सिंहस्थ मेले में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उज्जैन में आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण का काम तेज कर दिया गया है। कोयला फाटक मार्ग से निजातपुरा, कंठाल तक और बियाबानी से तेलीवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है।


शुक्रवार को तेलीवाड़ा से दानी गेट तक चौड़ीकरण के लिए नगर निगम की टीम ने मुनादी करवाई, जिसके बाद व्यापारियों और रहवासियों ने टंकी चौक के पास चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चले चक्काजाम के चलते राहगीरों को परेशान होना पड़ा।


सात दिन में खाली करने के नोटिस पर नाराजगी
निगम की ओर से नोटिस मिलने के बाद रहवासियों और व्यापारियों ने कहा कि सात दिन में घर और दुकान खाली करना संभव नहीं है और उन्हें कम से कम एक महीने का समय दिया जाए। विरोध के दौरान कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।


पार्षद ने कहा कि केडी गेट, तेलीवाड़ा और कोयला फाटक मार्ग पहले से टूटे पड़े हैं और अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। यदि अन्य मार्ग भी तोड़ दिए गए तो लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होगी, स्कूल बसों और व्यापार पर भी असर पड़ेगा।


त्योहार और परीक्षाओं का हवाला
व्यापारी मुजीब सुपारी ने बताया कि रमजान, महाशिवरात्रि और स्कूल परीक्षाएं सामने हैं, जबकि कई स्कूल बसें इसी मार्ग से गुजरती हैं। उन्होंने मांग की कि एक महीने बाद काम शुरू किया जाए, व्यापारी स्वेच्छा से सहयोग करेंगे।


पार्षद अर्पित दुबे ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है और बिना समयसीमा तय किए सात दिन में खाली करने के नोटिस दे दिए गए हैं। उन्होंने काम की स्पष्ट समयसीमा तय करने की मांग की।


नगर निगम द्वारा सिंहस्थ की तैयारियों के तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में विरोध के कारण मामला गरमा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE