BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 4:17 pm
KHABAR : तंत्र-मंत्र और झाड़फूक से इलाज का दिया झांसा, फिर परिवार को डराकर लुटे लाखों के गहने और रकम, पुलिस ने शातिर गिरोह का ऐसे किया पर्दाफाश, पढे़ खबर   

Share On:-

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में झाड़-फूंक और चमत्कारी इलाज के नाम पर भोले-भाले लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यहां रामनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामला अनूपपुर जिले के थाना रामनगर क्षेत्र का, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है।


रामनगर थाना क्षेत्र में चमत्कारी इलाज और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। पीड़ित लक्ष्मण सिंह पोरते ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता को लकवा होने के बाद आरोपियों ने झाड़-फूंक के बहाने घर में डर का माहौल बनाया और इलाज के नाम पर नगदी व जेवरात हड़प लिए। आरोपियों ने पहले पूजा-पाठ और टोना-टोटका का नाटक किया, फिर तंत्र-मंत्र से नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर परिवार से सोना-चांदी के आभूषण और नगद रकम ले ली। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी आरती शाक्य के मार्गदर्शन में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े सात लाख के सोना-चांदी के आभूषण, 3 लाख 61 हजार रुपये नगद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, तंत्र-मंत्र की किताब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्या नाई उर्फ सत्यनारायण सेन, सुखनाथ उर्फ विश्वनाथ गिरी और लीला गिरी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने पहले किन-किन जगहों पर इसी तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE