खरगोन। श्रमजी पत्रकार संघ जिला ईकाई खरगोन के नेतृत्व में शायर एवं पत्रकार अबुबकर जिया के उपर हुए जान लेवा हमले को लेकर खरगोन जिला पुलिस अधीक्षक को गुरुवार को एक ज्ञापन दिया गया गया, जिसमें निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर पुलिस प्रशासन, से कार्यवाही करने की मांग की गई। आपको बता दे कि विगत दिनों शहर में नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा जम जम मार्केट में मुशायरे का आयोजन किया गया था। जिसमें देश प्रदेश के अनेक नामचीन शायर आए हुए थे जब जम जम मार्केट मे मुशायरा हो रहा था इस दौरान, खरगोन शहर के शायर एवं पत्रकार अबुबकर, जिया स्टेज पर अपनी शायरी पड़ रहे थे इस दौरान रात तकरीबन एक बजे के दौरान कुछ लोगों ने लुट पाट करते हुए। अबूबकर जिया पर जान लेवा हमला किया,वही कुछ लोगों ने बिच बचाव कर अबूबकर जिया को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। मूसायरे, के दौरान स्टेज हुए हमले ओर हंगामे का वीडियो आप देख सकते हे किस तरह से अफरा तफरी का माहौल हो गया था।