BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 5:04 pm
KHABAR : नगर पालिका पोरसा में अवैध वसूली के आरोप, कर्मचारी पर बिना रसीद वसूली की शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले की पोरसा तहसील स्थित नगर पालिका पोरसा में कार्यरत कर्मचारी राकेश हिंडोलिया पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि नगर क्षेत्र में संचालित हाथ ठेले एवं पत्थर परिवहन करने वाले वाहनों से बिना किसी आधिकारिक रसीद के राशि वसूली की जा रही है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जब संबंधित कर्मचारी से वसूली गई राशि के नगर पालिका में जमा होने के बारे में जानकारी चाही गई तो उसने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। वहीं एक ट्रक चालक का दावा है कि उससे रुपए लिए गए, लेकिन बदले में कोई रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई।


नगरवासियों का कहना है कि यदि वसूली अधिकृत है तो उसमें पारदर्शिता होना आवश्यक है तथा प्रत्येक भुगतान की विधिवत रसीद दी जानी चाहिए। बिना रसीद वसूली को नियमों के विरुद्ध बताते हुए लोगों ने इसे भ्रष्टाचार की आशंका से जोड़ा है।


मामले को लेकर नगर क्षेत्र में रोष का माहौल है और नागरिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस प्रकरण में क्या कदम उठाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE