BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम.. <<     KHABAR : पहली एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़े.. <<     KHABAR : लोक कल्याण मेले में हितग्राहियों को मिले.. <<     KHABAR : खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख के.. <<     KHABAR : उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का सुनहरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : दिग्विजय सिंह के अपमान पर कांग्रेस में.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना बनी.. <<     शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 5:44 pm
BIG NEWS : एमपी में 1 मई से शुरू होगी जनगणना, भोपाल में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस, सीएम डॉ मोहन बोले- इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक मई से जनगणना शुरू होगी। इसे लेकर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस की शुरुआत की गई। जनगणना को लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं सीएम डॉ मोहन ने कहा कि इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी। प्रशासनिक अधिकारी सारी चिंता के साथ इस बात को गंभीरता से लेंगे। भविष्य की स्थिति से सही से गणना होना चाहिए। राजनीतिक दृष्टि से इस गणना के कई अर्थ निकलेंगे।


एमपी में 1 मई से जनगणना शुरू होगी। इसे लेकर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस की शुरुआत की गई। यह कांफ्रेंस राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें 55 कलेक्टर, 16 निगमायुक्त, 12 संभागायुक्त शामिल हुए। कांफ्रेंस में बताया गया कि जनगणना का पहला चरण एक मई से शुरू होगा। इसे लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


सीएम ने जनगणना को लेकर कही ये बात
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन ने कहा कि इस बार की जनगणना सबसे हटकर होगी। 10 साल के समय सीमा के बाहर की जनगणना है। कोविड कि वजह से जनगणना हो पाना मुमकिन नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैदिककाल से हमारे समाज की संस्कृति जानी जाती है।


16 फरवरी से विधानसभा सत्र
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी से विधानसभा का सत्र भी शुरू होने जा रहा है। विकास का करवां भी बढ़ना चाहिए। हम को विकास भी चाहिए और लोगों की भावना भी समझना चाहिए। जनभावनाओं को समझना जरूरी है। यह साल किसान कल्याण वर्ष के रूप में घोषित किया है। फसलों का हम तुरंत मुआवजा देने की बात करते है।


इन विषयों पर होगी चर्चा
आपको बता दें कि जनगणना 2027 के लिए तय नीति में कितने दिन में जनगणना होना है, क्या प्रोसेस होगी, क्या सवाल होंगे और डिजिटल टूल्स कैसे इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण होगा। जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर क्या प्रक्रिया होगी, ट्रेनिंग, फंड वितरण, उपयोगिता प्रमाण पत्र, अलग-अलग इकाइयों की जनगणना में उपयोगिता बताई जाएगी। फील्ड एक्टिविटीज के दौरान किस तरह के चौलेंज सामने आएंगे और कैसे काम करना है इन तमाम विषय पर भी चर्चा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE