खरगोन में आयोजित श्री नवग्रह मेले के दौरान हुए मुशायरा कार्यक्रम में विवाद और मारपीट की घटना के बाद मामला गरमा गया है। “सकल हिन्दू समाज” ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने यह भी मांग की है कि मुशायरा और फिल्म स्टार नाइट जैसे कार्यक्रमों पर रोक लगाकर पारंपरिक भजन संध्या व धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन ही किए जाएं। प्रशासन ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।