BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 6:47 pm
BIG NEWS : हेड कांस्टेबल होशियार सिंह आत्महत्या मामले में पीएचक्यू का बड़ा एक्शन, सुसाइड नोट के बाद कार्रवाई, 32 प्रधान आरक्षकों का बदला ठिकाना, विवादों में घिरे प्रणव तिवारी भी नपे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। हेड कांस्टेबल होशियार सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए विवादों में घिरे हेड कांस्टेबल प्रणव तिवारी का नीमच से धार जिले में तबादला कर दिया है। होशियार सिंह ने अपने सुसाइड नोट में प्रणव तिवारी पर भ्रष्टाचार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के 32 प्रधान आरक्षकों की तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें प्रणव तिवारी का नाम भी शामिल है। इस सूची को आत्महत्या प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व होशियार सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में जहर खा लिया था, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मरने से पहले उन्होंने आईजी, डीआईजी और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नाम तीन पेज का पत्र लिखा था, जिसमें प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल आत्महत्या प्रकरण की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE