मंदसौर। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में सामान्य दिनों की तुलना में परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था प्रातः सुबह 4 बजे से प्रभावी रहेगी।
यातायात डायवर्जन-
नाका नंबर-10 से कोर्ट घाटी रोड होते हुए अंबेडकर चौराहा तक बसों एवं भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बायपास-नयाखेड़ा मार्ग से आवागमन करेंगे।
आवागमन प्रतिबंध-
आवश्यकतानुसार पशुपतिनाथ मेला ग्राउंड, बड़ी पुलिया एवं छोटी पुलिया से दोपहिया, चारपहिया एवं ऑटो रिक्शा का आवागमन रोका जा सकेगा। खिलजीपुरा आने-जाने वाले नागरिक सर्किट हाउस–कुबेर मंदिर मार्ग का उपयोग करें।
पार्किंग व्यवस्था-
दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए निम्न स्थान निर्धारित किए गए हैं-
भावसार धर्मशाला मैदान
कोर्ट घाटी रोड
पशुपतिनाथ मेला ग्राउंड
द्वारकाधीश मंदिर के पास
चंद्रपुर की ओर मंदिर की अधिकृत पार्किंग
नो-पार्किंग जोन-
नए एवं पुराने पशुपतिनाथ मंदिर के द्वारों पर किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन द्वारा हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित मार्गों व पार्किंग स्थलों का उपयोग करने का अनुरोध किया है।