शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना सुनेरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी स्थायी वारंटी भूरिया पिता कादर खां (उम्र 37 वर्ष), निवासी ग्राम मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी गौवंश परिवहन से जुड़े प्रकरण में लंबे समय से फरार था। थाना सुनेरा पुलिस ने सतत प्रयासों और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनेरा उपनिरीक्षक अंकित मुकाती के नेतृत्व में उनि बनेसिंह नागर, उनि रतनलाल चौहान, प्रधान आरक्षक कपिल नागर, अर्जुन मीणा, रविंद्र राय, आरक्षक मनोज शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अखिलेश भंडारी तथा महिला आरक्षक सुनैना उमठ और ज्योति जायसवाल का विशेष योगदान रहा। जिला पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान निरंतर जारी है।