BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 2:13 pm
KHABAR : धनिया- मिर्ची और हल्दी लूटने मची होड़, लोगों ने विधायक को घेरा तो पुलिस ने संभाला मोर्चा, कोटवार पर लगे आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। कहते हैं जब माल मुफ्त मिले तो दिल बेरहम हो जाता है। ऐसा ही नजारा खंडवा में दिखा, जहां मुफ्त माल को लूटने के लिए सड़क पर होड़ मच गई। खंडवा जिले ओंकारेश्वर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तहसील कार्यालय के पास राजस्व विभाग द्वारा जप्त की गई मिर्ची, हल्दी, धनिया और जीरे के पैकेटों को लेकर खुलेआम लूटपाट शुरू हो गई। जप्त मिर्ची, धनिया हल्दी को कोटवार और मौके पर मौजूद लोगों ने मिलकर लूटने लगे।


सड़क किनारे के व्यापारियों से तहसीलदार ने जब्त किया था
नाराज व्यापारियों ने नगर परिषद कार्यालय में मांधाता विधायक नारायण पटेल को घेर लिया। हालात ऐसे बने कि विधायक को थाने पर फोन लगाकर पुलिस बुलाना पड़ी। ओंकारेश्वर में सड़क किनारे बैठकर मिर्ची बेचने वाले व्यापारियों पर तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर भर माल जप्त किया था। इसी दौरान व्यापारी विधायक से शिकायत करने ओंकारेश्वर आ रहे थे, तभी उन्होंने जप्त माल को राजस्व कर्मचारियों के बीच आपस में बांटते एवं बिखरता देखा और सड़क पर ही हंगामा शुरू हो गया।


दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन के बाद मामला शांत
करीब तीन घंटे तक कार्यालय परिसर और मुख्य सड़क पर हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। 112 पुलिस वाहन भी घटनास्थल पर पहुंची। महिला व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और खरी-खोटी सुनाई। मामला बढ़ने के बाद विधायक ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। अब सवाल यह है कि माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है और यदि लूटपाट हुई है तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE