BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 2:43 pm
KHABAR : भोपाल में मनाया गया भगवान मुनिसुव्रत नाथ का मोक्ष कल्याणक, गोदरमऊ से टीटी नगर तक विशेष अभिषेक, शांति धारा और निर्वाण लाडू अर्पण, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी के विभिन्न जैन मंदिरों में शनिवार को 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रत नाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, शांति धारा और निर्वाण लाडू अर्पण जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।


प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि गोदरमऊ एयरपोर्ट रोड स्थित जिनालय में भगवान की विशाल प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू अर्पित कर मोक्ष कल्याणक की मंगलकामनाएं कीं।


सिद्धार्थ लेक सिटी स्थित मंदिर में स्वर्ण कलश से अभिषेक कर धर्मसभा आयोजित की गई। वहीं नेहरू नगर के मंदिर में रत्नमयी प्रतिमा पर जगत शांति की कामना के साथ शांति धारा की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और स्तवन के माध्यम से तीर्थंकर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।


नंदीश्वर जिनालय चौक मंगलवारा, कस्तूरबा नगर, टीटी नगर सहित शहर के अन्य जैन मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिर परिसर भक्ति संगीत और जयकारों से गुंजायमान रहे। धर्माचार्यों ने प्रवचनों में कहा कि तीर्थंकरों का जीवन त्याग, तप और आत्मसंयम की प्रेरणा देता है। मोक्ष कल्याणक आत्मशुद्धि और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत-उपवास रखकर आध्यात्मिक साधना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE