BREAKING NEWS
KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 3:14 pm
KHABAR : जिले के ग्राम नंदावता में जल अर्पण दिवस मनाया गया जल संरक्षण, संवर्धन, स्वच्छता के लिए किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय के निर्देशों के परिपालन में रतलाम जिले के बनवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम नंदावता में “जल अर्पण दिवस“’ गर्व का पर्व हर पल नल जल कार्यक्रम का आयोजन पीएचई कार्यपालन यंत्री एस आर जांगड़े के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ टंकी परिसर में रंगोली बनाकर किया गया। बालिकाओं द्वारा ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई। सरपंच शिवनारायण मालवीय ने कलश में लाए जल से शिव मंदिर में अभिषेक किया। ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के आगे साफ-सफाई कर नल कनेक्शनों की पुष्प हार व स्वस्तिक बनाकर पूजा अर्चना की, जल से जुड़े भजन एवं गीत गाए। बच्चों ने जागरूकता हेतु जल बचाने के नारों के साथ रैली निकाली। क्रियान्वित नल जल योजना का उचित संचालन, पेयजल स्रोत ट्यूबवेल,संपवेल नल का रखरखाव , पेयजल को सुरक्षित रखने एवं पेयजल स्रोतों को साफ-स्वच्छ बनाए रखने हेतु ग्रामीण जनों द्वारा शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नल चालक श्रीपाल सिंह सोलंकी का नलजल योजना को नियमित एवं व्यवस्थित चलाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पीएचई सहायक यंत्री इरफान अली ने ग्राम नंदावता की जल एवं स्वच्छता समिति को विधिवत चलाने के लिए बधाई दी एवं जल बचाने की सरल विधियों की जानकारी दी। जनपद सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम पांचाल, उपसरपंच भरत लाल मालवीय, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवराम मतानिया ने जल के महत्व को बताते हुए उसे सहजने की बात कही। जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच शिवनारायण मालवीय उपयंत्री जिगनेश बामनिया, सचिव रामचन्द्र डाबी, सहायक सचिव ओमप्रकाश जायसवाल, शिक्षक कृष्णा कुंवर झाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा राठौड़ , विकास खंड समन्वयक पप्पू सिंह डावर, प्रमोद चाड, पन्नालाल दिया, लक्की खोईवाल, दशरथ बैरागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद व्यास ने तथा आभार सचिव रामचन्द्र डाबी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE