BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 3:20 pm
KHABAR : जिले में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, आरोपी मोटरसाइकिल से दूध की कैन में रखकर ले जा रहा था शराब, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक हिमांशु अग्रवाल द्वारा कार्यवाही की गई। अग्रवाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मक्सी रोड पिंगलेश्वर मार्ग साँची फैक्ट्री के समीप मुन्नालाल नामक व्यक्ति मोटर साइकिल से दूध की कैनो में रख कर अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। अग्रवाल द्वारा मुस्तैदी से अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुँच कर नाकेबंदी की गई। वाहन क्रमांक MP13EM8506 को सामने से आता देख वाहन को बलपूर्वक रोक कर चालक मुन्नालाल से पूछताछ की एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी मुन्नालाल के आधिपत्य से वाहन में टंगी दूध की कैन से 95 पाव देशी मदिरा मसाला,थैले में से 30 पाव देशी मदिरा मसाला के, 4 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं एक पेटी देशी मदिरा मसाला की जब्त की गई।जब्त मदिरा की कुल मात्रा 76.8 बल्क लीटर होना पायी गई। बरामद मदिरा एवं वाहन जब्त कर कब्जे में लिया गया।  मौके पर वाहन चालक आरोपी मुन्नालाल पिता अमरचंद निवासी हीरा मि‍ल की चाल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा  34(1) , 34(2) के तहत विधिवत् कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में कंट्रोलर मुकेश रंदा, डिप्टी कंट्रोलर प्रतीक गुप्ता, मुख्य आबकारी आरक्षक प्रेमचंद्र जटिया, आरक्षक सुनील अमृतिया,आरती देवड़ा का विशेष सहयोग रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE