BREAKING NEWS
KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 3:24 pm
KHABAR : महाशिवरात्रि पर्व पर बदली रहेगी शहर की यातायात व्‍यवस्‍था, यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग परिवर्तन का प्‍लान किया जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इससे यातायात का अत्याधिक दबाव रहने की संभावना है। यातायात डीएसपी दिलीप सिंह परिहार ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि पर्व के लिए 14 फरवरी को शाम 04 बजे से 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्‍यवस्‍था डायवर्ट की है।महाशिवरात्रि के लिए डायवर्सन (मार्ग परिवर्तन) प्लान-बडनगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा चौराहा (मुल्लापुरा) होते हुए मुरलीपुरा कृषि‍ उपार्जन केन्द्र के मैदान में (पी-10) में पार्क होंगे। नागदा की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड़ से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (पी-9) में पार्क होंगे। आगर से आने वाले वाहनों को मकोडिया आम चौराहा से खाकचौक से जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड (पी-8) में पार्क कराए जाएंगे।आगर से आने वाली बसें एवं बड़े वाहनों को चौपाल सागर से उन्हेल नाका से साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी, राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (पी-9) में पार्क कराएं जाएंगे। मक्‍सी से आने वाले वाहनों को पांड्‌याखेड़ी से पाईप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क कराया जाएगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगे। जहां से फिर दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे। देवास एवं भोपाल की तरफ से आने वाले वाहनों को मारुति‍ शोरूम से पाईप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क कराया जाएगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगें जहां से फिर दर्शन के लिये पैदल जा सकेंगे।  इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (पी-3) में पार्क कराया जाएगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएगें जहां से फिर दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे। इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से बड़नगर बायपास होकर डायवर्सन किया जाएगा। मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को सिंथेटिक्‍स, पाण्ड्‌याखेडी चौराहा होकर सैफी पेट्रोल पंप, मारुति‍ शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए डायवर्सन किया जाएगा।  नागदा एवं उन्हेल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहनपुरा ब्रिज से धर्मबडला होते हुए बदनावर फोर लेन से इंदौर, देवास, भोपाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।यातायात व्यवस्था (वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र / मार्ग) -हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश दिनांक 14.02.26 के सायं 04 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शंकराचार्य चौराहा से दानीगेट की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।दौलतगंज से लोहे के पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।  कंठाल चौराहा से छत्री चौक तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दानीगेट से गणगौर दरवाजा हरसिद्धी पाल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।  के.डी. गेट से टंकी चौराहा तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।पार्किंग व्यवस्था-वाहन पार्किंग व्‍यवस्‍था प्रशांति धाम, इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान ,इंपीरियल गार्डन, मन्नत गार्डन, हरिफाटक ओव्हर ब्रिज के नीचे, कर्कराज पार्किंग, गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, वीर दुर्गादास राठौर छत्री ग्राउण्ड, कृषि उपार्जन केन्द्र रहेगी।इंदौर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व पार्किंगइंदौर रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व पार्किंग प्रशांति धाम, इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान, शनि मंदिर मैदान रहेगी। इसके अलावा मन्नत गार्डन तथा इम्पीरियल गार्डन की पार्किंग भर जाने पर इंदौर, मक्सी रोड़, देवास, भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को उपरोक्त पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया जाकर दर्शनार्थि‍यों को लोक सेवा वाहनों से कर्कराज पार्किंग तक भेजा जाएगा।मक्सी, बड़नगर, नागदा, आगर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंगमक्सी, बडनगर, नागदा, आगर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए कार्तिक मेला ग्राउण्ड, दुर्गादास राठौर छत्री, गुरुद्धारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि, कृषि उपार्जन केन्द्र पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है।पार्किंग प्लान1. प्रशांतिधाम पार्किंग- इंदौर की ओर से आने वाले चार-पहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।2. इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पार्किंग- मक्सी तथा देवास की ओर से आने वाले चार-पहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।3. इंपीरियल गार्डन पार्किंग- इंदौर, देवास एवं मक्‍सी ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।4. मन्नत गार्डन पार्किंग- इंदौर, देवास एवं मक्‍सी ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।5. हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग- व्ही.आई.पी. वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।6. कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग- मक्‍सी एवं बड़नगर से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।7. क्षत्रीय राठौर तेली समाज पार्किंग- आगर एवं नागदा से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।8. गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल मैदान पार्किंग- आगर, बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले दो-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।9. कृषि उपार्जन केन्द्र- आगर, बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।दो-पहिया वाहन पार्किंग प्लान1. इंदौर, देवास, मक्सी रोड़ से आने वाले दो पहिया वाहन जंतर-मंतर होते हुए लालपुल टर्निंग से कर्कराज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।2. बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहनों को क्षत्रीय तेली समाज के बगल में मैदान एवं गुरुद्वारा (प्रस्तावित अस्पताल) की भूमि पर पार्क कराया जाएगा।पार्किंग से निकास मार्ग1.  जो वाहन कर्कराज पार्किंग में पार्क होंगे, वो लालपुल टर्निंग, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज से सिंहस्थ बायपास से इंदौर, भोपाल, देवास, नागदा, आगर की ओर जा सकेंगे।2.  जो वाहन हरिफाटक होटल के पीछे की पार्किंग में पार्क होंगे वो वाकणकर ब्रिज से दाउदखेडी, सिंहस्थ बायपास होकर बाहर की ओर जा सकेंगे।3.  हरिफाटक ब्रि‍ज के नीचे पार्क होने वाले वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी, नानाखेडा चौराहा से इंदौर, भोपाल एवं देवास की ओर जा सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE