BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 3:48 pm
KHABAR : भोपाल में वैलेंटाइन-डे पर चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, लट्ठ लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, आपत्तिजनक स्थिति मिलने पर मुंडन की चेतावनी, पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। वैलेंटाइन-डे के मौके पर राजधानी में विरोध का असर जमीन पर भी दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार को चिनार पार्क पहुंच गए। कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ लेकर पार्क के बाहर जमा हुए और नारेबाजी की।


संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कोई जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिला तो उसका मुंडन कर विरोध जताया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।


पार्क के बाहर पुलिस तैनात
स्थिति को देखते हुए पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी तरह की अवैध या हिंसक कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जाएगी।


गौरतलब है कि वैलेंटाइन डे को लेकर शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


बजरंग दल की चेतावनी मुंह काला करेंगे
राष्ट्रीय बजरंग दल ने सार्वजनिक रूप से सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने तीखे शब्दों में कहा कि यदि कोई युवक-युवती सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले, “बाबू-सोना” करते दिखाई दें, तो उनका सिर मुंडवाकर मुंह काला किया जाएगा और सड़कों पर जुलूस निकाला जाएगा।


उन्होंने यह भी कहा कि जहां कहीं भी अश्लीलता करते पाए गए, वहां “शरीर का कोना-कोना तोड़ देंगे।” संगठन का आरोप है कि वैलेंटाइन डे के बहाने शहर में योजनाबद्ध तरीके से अशोभनीय गतिविधियां बढ़ाई जाती हैं, जिसका राष्ट्रीय बजरंग दल विरोध करेगा। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।


15 निगरानी दस्ते गठित
वैलेंटाइन डे पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव का विरोध करते हुए सख्त रुख अपनाया है। वहीं संस्कृति बचाओ मंच ने शहरभर में 15 निगरानी दस्ते गठित कर होटल, मॉल और पार्कों पर नजर रखने की घोषणा की है।


इससे एक दिन पहले शुक्रवार को हिंदू परिषद और बजरंग दल ने ‘दंड पूजन’ कर विरोध दर्ज कराया। संगठन के प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम मर्यादा और सम्मान से जुड़ा है, लेकिन पश्चिमी प्रभाव में सार्वजनिक अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है।


जिसे भोपाल में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सच्चे प्रेम या पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ नहीं, बल्कि सार्वजनिक मर्यादा भंग करने वालों के विरोध में हैं।


बजरंग दल की एक दर्जन टीमें रहेंगी तैनात
संगठनों ने ऐलान किया है कि 14 फरवरी को राष्ट्रीय बजरंग दल की करीब एक दर्जन टीमें शहर के प्रमुख पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तैनात रहेंगी। किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि पर सार्वजनिक विरोध दर्ज कराया जाएगा।


विशेष आयोजन न करें होटल संचालक
उधर, संस्कृति बचाओ मंच ने होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि वैलेंटाइन डे पर विशेष आयोजन न करें। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार देश की पहचान हैं। युवाओं से अपील की गई है कि वे वैलेंटाइन डे के बजाय अगले दिन पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE