BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 4:29 pm
KHABAR : नीमच में भाजपा की सियासी बिसात बिछी, पहली बार यहां आए जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल, आगमन पर तपोभूमि कार्यालय में हुई परिचय बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला स्पष्ट संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल के प्रथम नीमच आगमन पर तपोभूमि कार्यालय में जिला स्तरीय परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यप्रणाली तथा आगामी गतिविधियों और योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा, माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर एवं अवंतिका जाट मंचासीन रहे।

अपने उद्बोधन में जिला प्रभारी सुभाष पटेल ने कहा कि मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और निरंतर संवाद ही संगठन की वास्तविक ताकत है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक को उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला संगठन के पदाधिकारी, सभी मंडलों एवं मोर्चों के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE