खरगोन। जिले के कसरावद के ग्राम लेपा में पानी की टंकी का कार्य चल रहा था हाइड्रा से सरिया लोड कर मजदूर सरये को टेढ़ा करने में लगा था वहीं पास 30 फीट ऊपर 11 कैवि लाइन थी जिसमें हाइड्रा वाहन टच होने से पूरे हाइड्रा में करंट उतरने पर मजदूर को करंट लगने से भारी भरकम सरिया मजदूर के ऊपर आया मजदूर गंभीर घायल हो गया और उसके हाथ करंट लगने से जल गए मजदूर की सतर्कता से मौत के मुंह में जाने से बच गया बताया जा रहा है कि बिना सेफ्टी बेल्ट के ही कंपनी मजदूरों से कार्य कर रही है। तत्काल स्काई लार्क कंपनी द्वारा प्रवासी मजदूर जगदेव गांव रोड जिला डोडा जम्मू कश्मीर को प्राइवेट नवजीवन अस्पताल कसरावद लाया गया वहा पर प्रवासी मजदूर का इलाज चल रहा है।