BREAKING NEWS
KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 5:09 pm
KHABAR : वैलेंटाइन डे पर नीमच शहर अलर्ट मोड में, पुलिस ने कसी निगरानी, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्त, मर्यादा और सुरक्षा पर रहा ज़ोर, कोई अप्रिय घटना नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के अवसर पर शहर में सतर्कता और निगरानी का माहौल बना रहा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा वैलेंटाइन डे पर मर्यादा बनाए रखने को लेकर पूर्व में चेतावनी जारी की गई थी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

शहर के प्रमुख बाग-बगीचों, होटल एवं रेस्टोरेंट क्षेत्रों में पुलिस द्वारा विशेष चौकसी बरती गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं नियमित गश्त की व्यवस्था की गई, जिससे दिनभर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

बजरंग दल के जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने अपने पूर्व जारी बयान में कहा था कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का दिन माना जाना चाहिए तथा युवाओं को भारतीय परंपराओं का पालन करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे दिन शहर में निगरानी बनाए रखी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE