खरगोन। हैला मुस्लिम समाज कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निजी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को जमजम मार्केट में किया जाएगा। इस आयोजन में खरगोन जिले सहित अन्य जिलों के कुल 40 जोड़ों का निकाह संपन्न होगा। तैयारियां जोरों पर सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। हैला मुस्लिम विकास कमेटी के अध्यक्ष शाकिर हुसैन ने बताया कि वर्ष 2011-12 से कमेटी इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष 6 जिलों से 40 जोड़े इसमें शामिल होंगे। कमेटी की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।
महंगाई के दौर में सहयोग
शाकिर हुसैन ने बताया कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में समाज के युवक-युवतियों का विवाह कम खर्च में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल सके और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिले।