खरगोन। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर के बस स्टेंड पर शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें सड़क परिवहन विभाग की और से दिल्ली के कलाकारों के दल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के साथ ही राहवीर योजना का प्रचार - प्रसार किया।
नाटक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने की सीख दी, साथ ही शराब पीकर वाहन नही चलाने, ओव्हर स्पीडिंग के बुरे परिणाम, रेड लाइट पर वाहन स्टॉप लाइन के पीछे खड़ा रखने, वाहन चलाते मोबाइल फोन पर बात नहीं करने जैसे संदेशों को अभिनय के माध्यम से नियमों का पालन नही करने पर होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया। कलाकारों ने यमराज और चंद्रगुप्त का अभिनय कर मनोरंजन करते हुए सीख दी।