BREAKING NEWS
KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 6:02 pm
REPORT : परीक्षा केन्‍द्रों में पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर दो परीक्षा केन्‍द्रों के पर्यवेक्षक निलंबित, केन्‍द्राध्‍यक्ष एवं सहायक केन्‍द्राध्‍यक्षों को शोकाज नोटिस जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्‍य प्रदेश भोपाल की परीक्षा वर्ष 2025-26 के दौरान पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने दो पर्यवेक्षकों को निलम्बित किया है तथा केन्‍द्राध्‍यक्ष एवं सहायक केन्‍द्राध्‍यक्ष को शोकाज नोटिस जारी किया है। जिसमें परीक्षा केन्‍द्र अशा. कैम्ब्रिज उ.मा.वि. देवास में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्‍त शिक्षक गिरिश कौशल एवं परीक्षा केन्‍द्र अशा. सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. विजय नगर देवास में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्‍त शिक्षिका दरक्षा कुरैशी को पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देवास रहेगा तथा निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

परीक्षा केन्‍द्र अशा. सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. विजय नगर देवास की केन्‍द्राध्‍यक्ष वंदना वर्मा तथा सहायक केन्‍द्राध्‍यक्ष लोकेश गुर्जर एवं परीक्षा केन्‍द्र अशा. कैम्ब्रिज उ.मा.वि. देवास की केन्‍द्राध्‍यक्ष प्रभा वर्मा तथा सहायक केन्‍द्राध्‍यक्ष महेन्‍द्र वर्मा को शोकाज नोटिस जारी कर 03 दिवस में समाधान कारक उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। समय-सीमा मे उत्तर प्राप्त न होने की दशा में, एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE