नीमच। आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर शनिवार को ग्राम पानोली में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श गैस अम्लपित, त्वक रोग, ह्दय प्रमेह,आदि बीमारियों की जांच कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में बीपी, शुगर की निः शुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ औषधियां उपलब्ध कराई गई। शिविर में 63 रोगियों ने लाभ लिया।
शिविर में डॉ. नाथू सिंह मौर्य डॉ.विवेक शर्मा, डॉ. धीरज डावर, हरिश दास बैरागी, हेमंत व्यास, सुधा भदौरिया सोनू एव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा सेवाएं दी गई।