नीमच। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय ,जिला पंचायत अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक महोदय,सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में विभिन्नि विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विभाग,आयुष विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्साा विभागों के सहयोग से विशेष शिविरों के आयोजन किया जा रहा हैा
स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन समय प्रातरू 10.00 बजे से 04.00 बजे तक दिनांक 16.02.2026 को जिला अस्पताल के सामने रेडक्रॉस परिसर नीमच में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में किराये में रियायत संबंधी रेल्वे् प्रमाण पत्र एवं बसपास भी जारी किये जावेंगें।
शिविरों में स्क्रींनिंग हेतु दिव्यांग व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेज जैसे- 04 पोसपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी की तीन-तीन फोटोकॉपी लाना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए भूरालाल अहिर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट से 9713165344 पर संपर्क कर सकते हैं।