BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 7:56 pm
BIG NEWS : महाशिवरात्रि पर नीमच में बदलेगी यातायात व्यवस्था, किलेश्वर मंदिर क्षेत्र में लागू रहेगा रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, दर्शनार्थियों के लिए रहेगी अलग-अलग प्रवेश, निकास और पार्किंग की व्यवस्था, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर 15 फरवरी 2026 को शहर में किलेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में लिया गया है।

यातायात प्रतिबंध (भारी वाहन)
सीआरपीटी चौराहा से बघाना कृषि मंडी एवं बघाना की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
बघाना कृषि मंडी एवं बघाना की ओर से शहर में आने वाले भारी वाहन चौपड़ा चौराहा से गोमाबाई रोड की ओर नहीं आ सकेंगे।

परिवर्तित यातायात मार्ग-
- शहर से बघाना, रेलवे स्टेशन एवं छोटी सादड़ी जाने वाले सभी वाहन चौपड़ा चौराहा से चौकन्ना बालाजी होकर जाएंगे।

- छोटी सादड़ी, रेलवे स्टेशन व बघाना से शहर की ओर आने वाले वाहन चौकन्ना बालाजी से चौपड़ा चौराहा होकर आएंगे।

- रेलवे स्टेशन से शहर की ओर जाने वाले यात्री रेलवे फाटक, चौकन्ना बालाजी, जाजू कॉलेज होते हुए चौपड़ा चौराहा पहुंच सकेंगे।

- शहर से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन चौपड़ा चौराहा से जाजू कॉलेज, चौकन्ना बालाजी एवं रेलवे फाटक मार्ग से जाएंगे।

- महाशिवरात्रि के दिन मेहता गेट से लहसुन मंडी तक सभी दोपहिया व चारपहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

- किलेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले दर्शनार्थी ही इस मार्ग का उपयोग करेंगे, अन्य नागरिक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

पार्किंग व्यवस्था-
- बघाना एवं रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के दोपहिया व चारपहिया वाहनों की पार्किंग लहसुन मंडी में रहेगी।

- शहर एवं चौपड़ा चौराहा की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किंग ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास निर्धारित की गई है।

- यदि चौपड़ा चौराहा से किलेश्वर मार्ग पर अत्यधिक दबाव बढ़ता है तो चारपहिया वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।

- पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे परिवर्तित यातायात व्यवस्था का पालन करें और सहयोग देकर महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में मदद करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE