नीमच। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 33वीं किस्त का अंतरण शनिवार को तहसील पंधाना, जिला खंडवा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर नीमच जिले की 1 लाख 55 हजार 772 लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में कुल 22 करोड़ 81 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नीमच जिले के सभी 6 परियोजना कार्यालयों एवं 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री का संबोधन देखा और सुना। योजना के तहत प्राप्त सहायता से महिलाओं में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया।