नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 16 फरवरी से जिले में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 16 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन, 19 फरवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ तथा 21 फरवरी 2026 को सिविल अस्पताल जावद में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया कि जिले में आयोजित किए जा रहे इन नेत्र रोग जांच एवं उपचार शिविरों में नेत्र रोग विशेषज्ञों एवं नेत्र चिकित्सा सहायकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे इन निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।