BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2026, 4:47 pm
BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में डिलेवरी वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, कैमरे में कैद हुई वार्ड में घूमते कुत्तों की तस्वीरें, परिजन एवं मरीजों में दहशत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के जिला अस्पताल में एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात महिला डिलेवरी वार्ड परिसर में आवारा कुत्तों के घूमते दिखाई देने से अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वार्ड में नवजात शिशु और प्रसूता माताएं भर्ती रहती हैं, वहां कुत्तों की उपस्थिति ने सुरक्षा और स्वच्छता में गंभीर खामियों को उजागर किया। वार्ड परिसर में रात के समय कुत्तों का खुलेआम घूमना कैमरे में भी कैद हो गया।

परिजनों का आरोप है कि रात के समय अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं रहते और स्वच्छता की निगरानी भी लचर है। डिलेवरी वार्ड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की लापरवाही संक्रमण और किसी अप्रिय घटना का खतरा बढ़ा सकती है, जो माताओं और नवजात शिशुओं की सेहत के लिए गंभीर जोखिम है।

अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। सवाल उठ रहा है कि यदि मातृत्व वार्ड तक में सुरक्षा व स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, तो अन्य वार्डों की स्थिति क्या होगी।

यह घटना केवल लापरवाही नहीं बल्कि स्वास्थ्य तंत्र की जवाबदेही पर सीधे सवाल खड़ा करती है। फिलहाल जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं फिर कठघरे में हैं और आमजन उचित जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE