नीमच। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एसएसटीडी योजना के तहत ग्राम मातारूंडी में 33/11 केवी उपकेंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिवत भूमि पूजन किया।
1.93 करोड़ की लागत से बनने वाला यह उपकेंद्र क्षेत्र के किसानों और आमजन के लिए विद्युत व्यवस्था को और सशक्त बनाएगा। इससे सिंचाई के लिए समय पर और निरंतर बिजली उपलब्ध होगी, जिससे खेती-किसानी के कार्य और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।
भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बिजली व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देती है और किसानों को सुविधा, सुरक्षा तथा समृद्धि प्रदान करने के लिए सतत कार्य कर रही है। यह उपकेंद्र भी उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच और समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।