BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 11:06 am
BIG NEWS : एमपी में आईएएस अफसर की अनोखी लव स्टोरी, अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां कलेक्टर, तलाक के बाद अब आईएएस अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी, सुर्खियों में यह विवाह, पढे़ खबर   

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। 2014 बैच के इस अधिकारी ने हाल ही में तीसरी शादी रचाई है, जिसकी खबर सोशल मीडिया और प्रशासनिक गलियारों में तेजी से फैल रही है।अवि प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं। यूपीएससी परीक्षा में सफल होने से पहले वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में कार्यरत रह चुके हैं। मध्य प्रदेश कैडर में शामिल होने के बाद उन्होंने कई जिलों में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के रूप में जिम्मेदारी संभाली। कटनी कलेक्टर रहते हुए कुपोषण के खिलाफ उनकी मुहिम काफी सराही गई थी। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (एसईओ) हैं।


तीसरी शादी की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया है। यह शादी 11 फरवरी 2026 को कूनो नेशनल पार्क स्थित एक एमपीटी होटल में बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ संपन्न हुई। समारोह में केवल दोनों परिवारों के निकटतम रिश्तेदार ही शामिल हुए। अंकिता धाकरे वर्तमान में राज्य मंत्रालय (प्रशासनिक सेवा) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। वे मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की रहने वाली हैं और उनके पिता रविंद्र सिंह धाकरे रिटायर्ड फूड ऑफिसर हैं। अंकिता पहले कई जिलों में एसडीएम रह चुकी हैं।


पहली दो शादियां और तलाक
अवि प्रसाद की पहली शादी 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिजु बाफना से हुई थी। दोनों की मुलाकात यूपीएससी तैयारी के दौरान दिल्ली में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं टिका और तलाक हो गया। रिजु बाफना वर्तमान में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं।दूसरी शादी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से हुई, जो करीब चार साल चली। इसके बाद दोनों अलग हो गए। मिशा सिंह फिलहाल रतलाम जिले की कलेक्टर हैं। गौरतलब है कि अवि प्रसाद की तीनों पत्नियां (पूर्व और वर्तमान) आईएएस अधिकारी रही हैं, जो इस मामले को और भी चर्चित बना रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE