BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 12:13 pm
BIG NEWS : नीमच में हृदय विदारक हादसा, चंगेरा मंडी से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा,  दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी ने पहुंचाया अस्पताल, मौत से पसरा परिवार में मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रविवार देर रात नीमच कैंट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने ग्राम कैसुंदा निवासी 44 वर्षीय गुणवंत पिता छगनलाल आंजना की जान ले ली। वे अपनी कृषि उपज बेचने मंडी आए थे, लेकिन घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गुणवंत नई मंडी चंगेरा में अपनी उपज बेचने गए थे। रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद जब वे वापस मंडी की ओर लौट रहे थे, तभी सायाजी होटल के सामने किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही डायल- 112 के एएसआई रघुनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब एक बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीमच कैंट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के जिम्मेदार वाहन और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

आज सुबह जिला अस्पताल में गुणवंत का पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। इस घटना से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE