खनियाधाना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समूचा खनियाधाना नगर शिव भक्ति मय नजर आया जहां पर पौठयाई मंदिर से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अज्ञातवास काटा प्राचीन शिव मंदिर सीता पाठा मंदिर के लिए प्रस्थान हुई जिसमें भोलेनाथ की बारात में भूत प्रेतो इत्यादियों की झांकियां शामिल रही शिव बारात की भाव एवं दिव्य शोभा यात्रा ने श्रद्धा और उत्साह के नए आयाम स्थापित किया इस अलौकिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु का जन सेलाव उमड़ा जिसमें पूरा वातावरण भक्ति के रस में सरोबार हो गया फूलो की बारिश और हर हर महादेव का शंखनाद महादेव की इस अनूठी बारात का नगर वासियों ने पूरी श्रद्धा के साथ स्वागत किया शहर के मुख मार्ग से गुजरती इस बारात पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानो पर आरती उतार कर बाबा भूतेस्वर के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की हवा में गूंजते हर हर महादेव के जय घोष ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया बारात में शामिल मनमोहक झांकियां और भक्ति संगीत ने सभी का मन मोह लिया बाबा भूतेस्वर का दिव्य संदेश जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बारात हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी निकली गई बारात में लोगों का उत्साह देखने लायक था आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण इस माहौल में हर कोई शिव की भक्ति मय नजर आया।