BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 2:18 pm
NEWS : बोर्ड परीक्षा का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, परीक्षा कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए ये निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चित्तौड़गढ़ में संचालित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित अध्यापकों एवं परीक्षा ड्यूटी पर लगे कार्मिकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे वे अपनी पूरी क्षमता के साथ परीक्षा दे सकें। उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर बैठक व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा एवं गोपनीयता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE