खरगोन। न्यायालयीन कार्य के दौरान कार्यस्थल पर होने वाली घटनाओं से बचाव के लिए एक बार फिर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग ने जोर पकड़ा है।
सोमवार को अभिभाषक संघ के आह्वान पर अभिभाषकों ने कार्य से विरत रहकर हाल ही में प्रदेश के शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या का विरोध दर्ज कराते हुए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की।
दोपहर में एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे अभिभाषकों ने मुख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ अध्यक्ष पवन बिल्लौरे ने बताया कि शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मना रहे है।