BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 6:47 pm
KHABAR : नीमच के कलेक्टोरेट में हुई जिला पोषण समिति की बैठक, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने दिए महिला एवं बाल विकास अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में चिंहाकित सभी सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार लाकर, उनकी श्रेणी सुधार के लिए विशेष प्रयास करें। आंगनवाडी में दर्ज सभी बच्‍चों के उचित पोषण पर विशेष ध्‍यान दिया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग का संपूर्ण अमला स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अमले के साथ आपसी समन्‍वय से कार्य कर बच्‍चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्‍यान दे और इसके लिए सामुदायिक स्‍तर पर भी प्रयास करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय पोषण समिति की मासिक बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पण्‍डया, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सभी सीडीपीओ, सेक्‍टर सुपरवाईजर उपस्थित थे।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि जिले में प्रथम प्रसव वाली सभी महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाया जा चुका है। व्दितीय प्रसव वाली 74 प्रतिशत महिलाओं को लाभांवित किया जा चुका है। कलेक्‍टर ने शेष शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। लाड़ली लक्ष्‍मी योजना की प्रगति की समीक्षा में बताया गया, कि लाड़ली लक्ष्‍मी छात्रवृति योजना तहत 7322 संभावित बालिकाओं में से 6696 बालिकाओं को लाभांवित किया जा चुका है। शेष 626 बालिकाओं को छात्रवृत्ति का इस माह अंत तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी सेक्‍टर सुपर वाईजर को शतप्रतिशत आंगनवाडी केंद्रों में टेकहोम राशन एवं गरम पका भोजन शतप्रतिशत हितग्राहियों को प्रतिदिन उपलब्‍ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने दिए है। उन्‍होने सभी आंगनवाडी केंद्रों में बच्‍चों के लिए प्रतिदिन शाला पूर्व शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने और पोर्टल पर एंट्री करवाने के निर्देश भी दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE