आगर मालवा। कलेक्टर प्रीति यादव ने सभी विभागों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को आगामी दो दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर ने राजस्व, वन, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की ग्रेडिंग की समीक्षा की। सभी विभागों को दैनिक डेटा अपडेट करने, फाइनल प्रगति पत्रक तैयार करने और पूर्व निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विशेष जोर राजस्व प्रकरणों, सोयाबीन मुआवजा शिकायतों और कृषक फार्मर आईडी लिंकिंग पर दिया गया।
बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य फुली डिजिटल दो चरणों में फरवरीदृमार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा और इसके लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को तत्काल पंजीयन और आई-गोट पोर्टल पर डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 100ः पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।