BREAKING NEWS
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<     KHABAR : परम एकादशी आज, दो क्विंटल श्रीखंड.. <<     शिवपुरी जिले कोलारस में प्रशासन की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 7:01 pm
BIG NEWS : कर्ज में डूबी मोहन यादव सरकार, 72900 करोड़ पहुंचेगा 11 माह में लिया गया कर्ज, फरवरी में लगातार तीसरे हफ्ते 5600 करोड़ का कर्ज उठाएगी सरकार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मोहन यादव सरकार मंगलवार को विधानसभा में चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करने के साथ बाजार से 5600 करोड़ रुपए के चार नए कर्ज लेने जा रही है। विधानसभा में बुधवार को अगले वित्त वर्ष के बजट पेश होने के साथ राज्य सरकार को इस राशि का पेमेंट मिलेगा। कल लिए गए कर्ज के बाद चालू साल में कुल कर्ज का आंकड़ा 72900 करोड़ रुपए पहुंच जाएगा जो अब तक के इतिहास में सर्वाधिक है। इन चार कर्जों के साथ साढ़े दस माह में लिए गए कर्ज की संख्या 40 हो जाएगी।


मंगलवार को राज्य सरकार जो चार नए कर्ज लेने जा रही है उसमें से पहला कर्ज 1200 करोड़ रुपए का है जो 8 साल के लिए होगा। दूसरा कर्ज 1400 करोड़ रुपए का 13 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है जबकि तीसरा कर्ज 1600 करोड़ रुपए का होगा और सरकार ब्याज के साथ इस राशि का भुगतान 19 साल में करेगी। चौथा कर्ज 1400 करोड़ रुपए का 23 साल की अवधि के लिए लिया जा रहा है। इन सभी कर्जों की अदायगी हर छह माह में की जाएगी। वित्त विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।


फरवरी में हर मंगलवार को कर्ज
फरवरी में लगातार तीसरे हफ्ते लिए जा रहे कर्ज के बाद अकेले इस माह में दस कर्ज हो जाएंगे। 10 फरवरी तक सरकार ने दस दिन के अंतराल में छह कर्ज लिए थे। वहीं चालू वित्त वर्ष में लिए जा रहे कुल कर्ज की संख्या 40 पहुंच जाएगी। इसके पहले 10 फरवरी को सरकार ने 5 हजार करोड़ और तीन फरवरी को 5200 करोड़ का कर्ज लिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE