मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि सुशासन भवन कलेक्टोरेट में जनगणना बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के कारण 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाली जनसुनवाई का स्थान बदलकर नवीन तहसील कार्यालय, मंदसौर कर दिया गया है।
जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभाकक्ष में आयोजित होगी। सभी आवेदकों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी समस्याओं और आवेदन पत्रों के साथ समय पर उपस्थित होकर जनसुनवाई में भाग लें।